अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में दिनांक- 13/01/2026 को सल्ट पुलिस टीम द्वारा कूपी बैड तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 10.455 Kg गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त सोनू सिंह उम्र 36 वर्ष पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम उदयपुर नरौली थाना हजरत नगर गढी जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0) को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-03/26 धारा-8/20 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त गांजा सराईखेत से मुरादाबाद की ओर ले जा रहा था जिसे ऊचें दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। कीमत- 2,61,375 रुपये।
थाना सल्ट पुलिस टीम रहीं शामिल
1. अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह
2. हेड कानि0 चन्द्रपाल
3. हेड कांस्टेबल हेमन्त मनराल
4. होमगार्ड 1958 श्याम सिंह
किया गिरफ्तार
इसके अलावा प्रभारी एसओजी भुवन चन्द्र जोशी व थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक- 14/01/2026 की प्रातः एसओजी व सल्ट पुलिस टीम द्वारा रगड़गाड़ को जाने वाले रास्ते के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल UP21-BS-0831 में सवार युवक के कब्जे से 11.575 Kg गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त अली उम्र 23 वर्ष पुत्र मौ0 यामीन निवासी ग्राम सिरस खेडा थाना मुडांपाण्डे जनपद – मुरादाबाद ( उ0प्र0) को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-04/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मोटरसाइकिल को सीज किया गया। अभियुक्त गांजा गुलार से मुरादाबाद की ओर ले जा रहा था जिसे ऊचें दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।
कीमत- 2,89,375 रुपये।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह (थाना सल्ट)
2. हेड कानि0 मौ0आरिफ (थाना सल्ट)
3. हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार (एसओजी)
4. कांस्टेबल रविन्द्र सिंह(थाना सल्ट)