अल्मोड़ा: बियरशिबा स्कूल में क्रिसमस डे से पूर्व विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रंग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बियरशिबा स्कूल में क्रिसमस डे से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस मौके पर विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में क्रिसमस कैरल प्रस्तुत किया। साथ ही विद्यार्थियों ने मरियम यूसुफ, फरिश्ते, चरवाहे, राजा, पाइस मेन का अभिनय कर मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज़ बनकर उपहार वितरित किए।  प्रधानाचार्य नीमा थापा, समन्वयक दीपिका विल्सन, मीना ट्रेसी ने विद्यार्थियों के साथ लेप्रोसी मिशन जाकर क्रिसमस केक काटा।