हल्द्वानी: नैनीताल से स्थानांतरित छह थाना प्रभारियों को भावभीनी विदाई, एसएसपी ने सराही कर्तव्यनिष्ठा और सेवाएं

​हल्द्वानी: जनपद नैनीताल से अन्य जिलों में स्थानांतरित हुए छह निरीक्षकों के सम्मान में मिनी पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

किया सम्मानित

इस समारोह की अध्यक्षता एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने की। इस दौरान अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, सरल व्यक्तित्व और जनहित में दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक अरुण कुमार सैनी (प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, अब ऊधमसिंहनगर), विजय सिंह मेहता (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, अब बागेश्वर), प्रकाश सिंह मेहरा (प्रभारी निरीक्षक भवाली, अब अल्मोड़ा), हरपाल सिंह (प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल, अब बागेश्वर), दिनेश सिंह फर्त्याल (प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, अब पिथौरागढ़) और सुशील चंद्र जोशी (प्रभारी निरीक्षक मुखानी, अब अल्मोड़ा) शामिल हैं।
​
जताया आभार

इस मौके पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के साथ एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने सभी अधिकारियों के कार्यकाल की प्रशंसा की। वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और सभी को स्मृति चिह्न व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, स्थानांतरित निरीक्षकों ने भी नैनीताल में अपने अनुभव साझा करते हुए उच्चाधिकारियों और सहकर्मियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
​

रहें मौजूद

​कार्यक्रम में सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीओ भवाली विनय सिंह, सीओ हल्द्वानी लव शर्मा, सीओ ऑप्स समीरन भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार राजकुमार बिष्ट, यातायात निरीक्षक भूपेश पांडेय, वाचक रमेश सिंह नेगी, प्रधान लिपिक हिमांशु पंत, आशुलिपिक साधना, पीआरओ हेमा ऐठानी सहित अन्य थाना व शाखा प्रभारी, पुलिसकर्मी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।