उत्तराखंड: जिला क्रीड़ा अधिकारी भर्ती: सामान्य श्रेणी का 1 पद फ्रीज, अब 5 पदों पर ही होगी सीधी भर्ती, जानें अन्य जानकारी

​उत्तराखंड: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा–2025 के तहत होने वाली भर्ती को लेकर नई विज्ञप्ति जारी की है।

विज्ञप्ति जारी

जानकारी के अनुसार आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा 18 नवम्बर 2026 को जारी सूचना के अनुसार, अब विज्ञापित कुल 6 रिक्त पदों के बजाय सामान्य श्रेणी के 1 पद को छोड़कर शेष 5 पदों पर ही सीधी भर्ती के माध्यम से चयन किया जाएगा।
• ​पदों की संख्या में बदलाव: पहले 28 मई 2025 को जारी विज्ञापन (संख्या: A-1//DR(DSO)/S-2/2025) के तहत खेल विभाग में जिला क्रीड़ा अधिकारी के कुल 6 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई थी।
• ​पद फ्रीज करने का कारण: शासन के खेल विभाग के पत्रों (12 नवम्बर 2026 व 18 नवम्बर 2026) के हवाले से बताया गया है कि खेल नीति–2021 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन दिए जाने संबंधी शासनादेश (22.09.2026) के तहत जिला क्रीड़ा अधिकारी के 1 पद को फ्रीज किया गया है।
• ​आउट ऑफ टर्न नियुक्ति: फ्रीज किए गए इस पद पर शीघ्र ही आउट ऑफ टर्न के माध्यम से सेवायोजन प्रदान किया जाना है।
• ​बाकी नियम यथावत: आयोग ने स्पष्ट किया है कि शेष 5 पदों पर चयन की प्रक्रिया जारी रहेगी और पूर्व के विज्ञापन की अन्य शर्तें व नियम पहले की तरह यथावत लागू रहेंगे।