अल्मोड़ा: अल्मोड़ाजिले के झिझाड़ क्षेत्र में रेडक्रॉस सोसाइटी के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
किया शुभारंभ
जिस पर बीते कल शुक्रवार को नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। भवन निर्माण शुरू होने से क्षेत्र में रेडक्रॉस की सामाजिक व मानवीय गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
रहें मौजूद
इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. रंजन तिवारी, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी, रेडक्रॉस के चेयरमैन आशीष वर्मा, सचिव विनीत बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, अमित साह मोनू, मनोज भंडारी, अर्जुन बिष्ट और अभिषेक जोशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।