उत्तराखंड: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भीम कुमार को एआईसीसी सचिव नियुक्त किया है।
मिली यह जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही उन्हें उत्तराखंड राज्य का संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से 19 नवंबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
25 वर्षों से संगठन में सक्रिय
50 वर्षीय भीम कुमार पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस संगठन में लगातार सक्रिय हैं। वर्तमान में वे एआईसीसी सदस्य हैं और वर्ष 2022 से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले भी वे संगठन और जनहित से जुड़े कई अहम पदों पर रह चुके हैं। इनमें झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव, एससी-एसटी श्रेणी से युवा कांग्रेस के महासचिव, प्रदेश कांग्रेस के जोनल कोऑर्डिनेटर और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के एलडीएम कोऑर्डिनेटर जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2014 में वे झारखंड मनरेगा परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।