अल्मोड़ा: कमरे की छत में फंदे से झूला मजदूर, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में एक नेपाली मजदूर ने आत्महत्या कर ली।

जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय नेपाली युवक जोग बहादुर पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम रोल्पा, थाना गगादेव, जिला दयलेख, नेपाल थाना भतरौंजखान के अंतर्गत रापड़ गांव में किराए के कमरे में अपने साथियों के साथ रहता था। एसआई सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया वह अपने कमरे में छत की बल्ली पर फंदे पर लटका मिला। तब उसके साथी वहां नहीं थे। आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है।