अल्मोड़ा: नगरपालिका परिषद के पूर्व सभासद मनीष जोशी के पिता का निधन, नगरनिगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर पालिका परिषद, अल्मोडा के पूर्व सभासद मनीष जोशी के पिता देवेन्द्र प्रसाद जोशी का दिनांक 20/02/2025 को आकस्मिक निधन हो गया ।

जताया शोक

उनके निधन पर नगर निगम‌ अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा, अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया गया।‌ जिस पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक व्यक्त किया। साथ ही शोक पर दो मिनट मौन धारण किया गया।