उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में जिम कॉर्बेट पार्क मे एक अनोखी शादी हुई। जिसकी हर जगह चर्चा है।
कॉर्बेट पार्क में हुई शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी की सोफिया और उत्तराखंड के कार्तिक छिम्वाल ने गुरुवार को जिम कॉर्बेट पार्क मे एक दूसरे के साथ भारतीय रीति रिवाजों के साथ शादी की। सोफिया और कार्तिक की शादी के लिए उत्तराखंड के खूबसूरत जंगलों से घिरे कॉर्बेट पार्क को चुना गया। दो दिन तक चले भव्य समारोह के बाद बीते देर रात दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।
शादी के जश्न में झूमे मेहमान
दोनों की प्रेम कहानी भी काफी खुबसूरत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक क्रूज शिप पर हुई, जहां वे साथ काम करते थे। जिसके बाद यह दोस्ती सात साल के खूबसूरत रिश्ते में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस शादी समारोह में सोफिया के परिजनों समेत जर्मनी के करीब 30 लोग शामिल हुए।