अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एकदम बदल गया है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी जिलों में भी बारिश के साथ गुलाबी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 3800 मीटर व इससे अधिक उंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक ला दी है और लोग हल्के गर्म कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।