अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है । अल्मोड़ा में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है।
पुलिस का अभियान
इसी क्रम में दिनांक-23.02.2025 को थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।जिसमें करीब 50 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया। इस चैकिंग में बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 01 मकान मालिक व बिना सत्यापन मजदूर रखने पर 01 ठेकेदार के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 5000-5000/- रुपये (कुल 10000₹) जुर्माना किया गया तथा लोगों को हिदायत दी गई कि किराएदारों व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।
बाहरी व्यक्तियों पर कार्यवाही
इसके अलावा फेरी आदि लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर कुल 11 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम में कार्यवाही करते हुए 2750 रूपए का जुर्माना किया गया।