फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। आज 25 फरवरी से मौसम बदलने से तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। आज 25 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश और 26 को आठ जिलों में बारिश के आसार बने हैं। पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर 27 फरवरी से दिखाई देगा। 25 और 26 फरवरी को 3200 मीटर, 27 को 2800 मीटर एवं 28 फरवरी एवं एक मार्च को 2500 मीटर ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।