उत्तराखंड: लो आ गई तिथि: इस दिन खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। इसके साथ ही अब धामों के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित होने लगी है।

महाशिवरात्रि पर तय हुई तिथि

आज 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की घोषणा की गई है। केदारनाथ मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया के शुभ दिन खुलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब छह माह बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए 2 मई को फिर से खोले जाएंगे। केदारनाथ मंदिर के कपाट 2 मई, शुक्रवार को मिथुन राशि और वृष लग्न में सुबह सात बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे