उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा, हर्षिल में जनसभा को किया संबोधित, वैडिंग डेस्टिनेशन, पर्यटन, फिल्मों पर कहीं यह बात, यहां पढ़ें संबोधन की खास बातें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर हैं।उत्तराखंड के उत्तरकाशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम है।

पीएम का कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पंहुचे। इसके साथ ही वह उत्तराखंड में घाम तापो पर्यटन, नए विजन का मंत्र दे गए। उन्होंने कहा कि ये दशक उत्तराखंड का है, प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं। पीएम ने मुखीमठ में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद यहां उन्होंने स्थानीय कलाकारों के साथ समय बिताया और मखुवा में पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री ने मुखबा व्यू प्वाइंट से ही हिमालय का दर्शन किया। इसके बाद हर्षिल पहुंचकर विंटर टूरिज्म पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। हर्षिल में ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंतिम भाग में हर्षिल में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने माणा गांव में कुछ दिन पहले हुई दुर्घटना पर दुख जताया. उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई।

सार्वजनिक समारोह में जनसभा को किया संबोधित

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर्षिल में एक सार्वजनिक समारोह में जनसभा को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ने गढ़वाली भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा- म्यारा प्यारा भाई भेणी, मेरी सयवा सोंदी पीएम ने कहा कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है। मुझे लगता है कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। पीएम ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का बन रहा है। कहा कि साल पहले जब मैं बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए बाबा के चरणों में गया था, तो बाबा के दर्शन-अर्चना के बाद मेरे मुंह से अचानक कुछ भाव प्रकट हुए थे और मैं बोल पड़ा था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा। तब वो शब्द मेरे थे, भाव मेरे थे लेकिन उनके पीछे सामर्थ्य देने की शक्ति स्वयं बाबा केदारनाथ ने दी थी। मैं देख रहा हूं कि बाबा केदार के आशीर्वाद से धीरे-धीरे वो शब्द, वो भाव हकीकत में बदल रहे हैं। ये दशक उत्तराखंड का बन रहा है। मां गंगा की कृपा से ही मुझे दशकों तक उत्तराखंड की सेवा का सौभाग्य मिला है।

उत्तराखंड में आकर शादी करने की अपील

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं। उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि घाम तापो पर्यटन उत्तराखंड के नया आमाम लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि माणा, जादूंग, टिम्मरसैंण में तेजी से पर्यटन बढ़ रहा है। ऐसी व्यवस्था करेंगे जिससे उत्तराखंड हर सीजन में ऑन सीजन रहेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों से उत्तराखंड में आकर शादी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड को चुने। साथ ही उन्होंने फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड को बेहतर बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां विंटर योगा सेशन आयोजित किए जाएं। साथ ही पीएम ने सरकार से कहा कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए प्रतियोगिता आयोजित करें। वह उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म पर शॉर्ट फिल्म बनाएं। जो सबसे अच्छी बनाएं उन्हें इनाम दें। इससे प्रदेश के खूबसूरत स्थलों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी।

पर्यटन पर कहीं यह बात

पीएम ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपने पर्यटन क्षेत्र में विविधता लाएं, इसे बारहमासी, 365 दिन बनाएं। मैं चाहता हूं कि उत्तराखंड में कोई भी मौसम हो, कोई ऑफ-सीजन नहीं होना चाहिए। हर मौसम में पर्यटन चालू रहना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है। उत्तराखंड विकास के नए लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।