नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए Self Defence Techniques व अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
दी यह जानकारी
जिसमें दीपशिखा अग्रवाल सीओ महिला सुरक्षा जनपद नैनीताल के नेतृत्व में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन प्रभारी सुनीता कुंवर व टीम द्वारा 02 चरणों में उपरोक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिसमें प्रथम चरण में महिला हेल्पलाइन टीम के प्रशिक्षित महिला कर्मियों द्वारा ओपन स्टेडियम एरिया में Self Defence Techniques में दैनिक उपयोगार्थ वस्तुओं से सेल्फ डिफेंस, सिंगल हैंड ग्रेप डिफेंस, डबल हैंड ग्रेप डिफेंस, फ्रंट हेयर पुल डिफेंस, बैक हेयर पुल, बैक बियर हग, माउंटेड टिड चोक, नाइफ अटैक डिफेंस टेक्निक के गुर सिखाए तथा आवश्यक महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
किया प्रतिभाग
द्वितीय चरण में सीओ महिला सुरक्षा द्वारा स्टेडियम ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन निश्चित ही महिलाओं को सफलता प्राप्त करने के लिए सहायक है। उक्त कार्यक्रम में महिला डिग्री कॉलेज, एमबीपीजी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, क्वींस पब्लिक स्कूल, बीरशिव स्कूल, खालसा इंटर कॉलेज, जीजीआईसी हीरानगर, हिमालया पब्लिक स्कूल, केवीएम स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रशिक्षक और छात्राएं तथा स्वयं सहायता समूह (सखी, मुस्कान, मैत्री, सीता एवं जयश्री) के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों समेत 300 बालिकाओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहकर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस परिवार की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई। समाज में महिलाओं के अमूल्य योगदान की सराहना की गई।