09 मार्च: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 09 मार्च 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 09 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗1864प्रख्यात मराठी लेखक हरि नारायण आप्टे का जन्म हुआ।
📗📗1916: जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

📗📗1935: एडॉल्फ हिटलर ने सार्वजनिक रूप से एक नई वायु सेना, लूफ़्टवाफे़ के निर्माण की घोषणा की।

📗📗1948 : एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।

📗📗1959 : दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।

📗📗1986सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

📗📗2004पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

📗📗2009: तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी जीती।