पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ बेरोजगार संगठन ने सरकार से मांग की है कि सरकार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) का वार्षिक कैलेंडर जारी करें।
की यह मांग
जानकारी के अनुसार इस संबंध में सोमवार को संगठन के हिमांशु जोशी ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिसमे कहा कि अब तक यूकेएसएसएससी ने वार्षिक कैलेंडर जारी नहीं किया है। अब सरकार से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) का वार्षिक कैलेंडर जारी करने की मांग की है। कहा कि अगर वार्षिक कैलेंडर जारी होगा तो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को मदद मिलेगी। इससे आधार पर अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तैयारी भी करेंगे