अल्मोड़ा: होली पर्व पर रुटीन वाइज ड्यूटी लगाएं जवान, पुलिस उपाधीक्षक ने दिए यह निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 14.03.2025 को पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा/यातायात गोपाल दत्त जोशी द्वारा होली त्यौहार के दृष्टिगत यातायात अल्मोड़ा के अधिकारी/कर्मचारी गणों की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।             
मिष्ठान वितरण किया

जिसमे अल्मोड़ा नगर की वर्तमान यातायात स्थिति के बारे में जानकारी ली गयी। सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को  होली त्यौहार के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने/जाम आदि समस्याओं से निपटने हेतु हमेशा तत्परता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सम्बन्धितों को जवानों की रुटीन वाइज ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया। जवानों की समस्यायें पूछी गयी तथा उनका निराकरण किया गया। सभी अधि0/कर्म0गणों को होली की शुभकामनायें देकर मिष्ठान आदि वितरित किया गया।