उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश में आयोजित होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, 13 प्रमुख संस्थानों से जुड़ेंगे युवा, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

उत्तराखंड: उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को उत्तराखंड के 13 प्रमुख शिक्षण संस्थानों में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन किया जाएगा।

पीएम करेंगे संबोधित

बताया कि इस विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के लगभग 1600 स्थानों पर उपस्थित 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार इसके साथ ही पिछले 12 वर्षों में भारतीय खेल क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलावों से भी छात्र-छात्राओं को रूबरू कराया जाएगा। जिस पर सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं को सुबह 10 बजे तक निर्धारित स्थलों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय संबोधन के पश्चात स्थानीय स्तर पर एक विशेष ‘युवा संवाद’ आयोजित होगा। इस संवाद में माई भारत (MY Bharat) के स्वयंसेवक, एनएसएस (NSS) कार्यकर्ता और स्थानीय युवा खिलाड़ी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।


प्रदेश के इन 13 शिक्षण संस्थानों में होगा आयोजन

राज्य के युवाओं को एक मंच पर लाने के लिए गढ़वाल से कुमाऊं तक 13 प्रमुख कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को चुना गया है:
• ​गढ़वाल मंडल: राजकीय पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग, एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर, डीबीएस कॉलेज देहरादून, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार, फीनिक्स विश्वविद्यालय रुड़की, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी, पीजी कॉलेज उत्तरकाशी, पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि और पीजी कॉलेज जखोली।
• ​कुमाऊं मंडल: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा और एशियन एकेडमी पिथौरागढ़।