मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है, जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी देहरादून में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।