अल्मोड़ा: नशे पर पुलिस का एक्शन, ढ़ाई लाख के अधिक कीमत की अवैध स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, दर्ज है यह आपराधिक रिकॉर्ड

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 18.03.2025 की सायं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान लोधिया बैरियर के पास से अभियुक्त निहाल सिद्दिकी के कब्जे से 8.38 ग्राम स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त निहाल सिद्दिकी उम्र -27 वर्ष पुत्र नदीम सिद्दिकी निवासी जोशीखोली, राजपुरा जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0-19/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक हल्द्वानी से ला रहा था। कीमत- 2,51,400 /-रुपये है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0- 19/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट , कोतवाली अल्मोड़ा
2-मु0अ0सं0- 49/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली अल्मोड़ा
3-मु0अ0सं0- 107/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली अल्मोड़ा
4-मु0अ0सं0- 08/2019 धारा 392/411 भा0द0वि0, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम‌ रहीं शामिल

1. उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा -प्रभारी चौकी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा
2. अपर उ0नि0 नवीन सिंह
3. हे0कानि0 आसिफ हुसैन