नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग के आठ नवंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 11 और 12 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि 13 और 14 नवंबर को पांच पर्वतीय जिलों में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।