उत्तराखंड: फेडरेशन कप वूशु नेशनल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 02 गोल्ड मेडल समेत 08 मेडल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पदक जीते है। जिसमे दो स्वर्ण पदक समेत आठ पदक जीते है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विलासपुर छत्तीसगढ़ में 24 से 28 मार्च तक फेडरेशन कप वूशु नेशनल चैंपियनशिप 2025 आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक समेत आठ पदक जीते। इसमें उत्तराखंड की अंकिता और पृथ्वी सिंह ने ताऊलू इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कार्तिक थापा ने रजत पदक, हर्षित शर्मा, श्रेष्ठा लोहनी, रुषि कुमारी, पृथ्वी सिंह में कांस्य पदक जीता। साथ ही सांडा फाइटिंग इवेंट में इटली चानू में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।