अल्मोड़ा: नगर निगम ने अतिक्रमण, कूड़ा फैकने व प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध चलाया छापेमारी अभियान, 09 व्यापारियों का किया चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 4/4/2025 को नगर निगम अल्मोड़ा द्वारा अतिक्रमण, कूड़ा फैकने व प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया।

किया यह अनुरोध

जिस पर माल रोड, लाला बाजार चौक बाजार व कारखाना बाजार में छापेमारी की गयी। इस छापेमारी के दौरान 09 व्यापारियों का चालान कर 3000=00 रू० नगद जुर्माना वसूला गया। छापेमारी के दौरान व्यपारियों अनुरोध किया गया कि अतिक्रमण करने, कूड़ा फैकने व प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर निगम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी । जिसकी सम्पूर्ण जुम्मेदारी सम्बंधित की होगी व नगर निगम द्रारा भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी।

रहें उपस्थित

छापेमारी में नगर निगम से मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, कर निरीक्षक धीरज काण्डपाल,पवन काण्डपाल मनोज मिश्रा,व रवि सिंह उपस्थित रहें।