अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मे भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज बूथ चलो-गाँव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत नगर निगम अल्मोड़ा के मुरलीमनोहर वार्ड में प्रभारी के रूप में त्रिलोचन जोशी ने बूथ समिति बैठक में प्रतिभाग किया।
वार्ड की समस्याओं का लिया जायजा
जिसमे उन्होंने संबोधित करके भारतीय जनता पार्टी की मजबूत विचारधारा एंव भाजपा की चुनावी सफलता एंव संगठनात्मक विचार और भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और यशस्वी एंव लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 11वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर कार्यकर्ताओं एंव जनता के बीच विस्तार से बात रखी। साथ ही भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। साथ ही साथ पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक भाजपा की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर वार्ड की समस्याओं का जायजा लिया और नगर निगम स्तर से समाधान का भरोसा दिलाया।
रहें मौजूद
बैठक में पार्षद नेहा टम्टा, पवन लाल साह, अतुल साह,हरीश नेगी, विनोद गिरी गोस्वामी, राहुल टम्टा, सूरज टम्टा, करन टम्टा, तारा चन्द्र, शीतल टम्टा, जीवन्ती देवी, शैलेन्द्र टम्टा, अनुज सार्की, सुमित टम्टा, गीता टम्टा, निशा टम्टा, पूजा टम्टा, रमेश लाल आदि मौजूद रहे।