सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ गया है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। प्रदेश के पर्वतीय हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा अथवा गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम के इस मौजूदा परिदृश्य के बीच उत्तराखंड में फिलहाल व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि, 26 सितंबर को कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।