IPL 2025: आज खेले जाएंगे दो मेचों के मुकाबले, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। आज 12 अप्रैल, शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच 3:30 बजे से लखनऊ में मुकाबला खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला शाम को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2025 के 25वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन बनाए, इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 10.1 ओवर में सिर्फ दो विकेट पर 107 रन बनाकर मैच जीत लिया।