सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों और नए उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद आकर्षक ‘फ्रीडम 2.0’ (Freedom 2.0) ऑफर लॉन्च किया है।
मिलेगी यह सुविधा
जानकारी के अनुसार इस विशेष ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को मात्र एक रुपये में नई सिम उपलब्ध कराई जा रही है। नैनीताल जिले में भी बीएसएनएल की ओर से इस ऑफर को जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जो 12 अक्तूबर 2026 तक लागू रहेगा।
₹1 की सिम में मिलेंगी यह सुविधाएं
• अनलिमिटेड इंटरनेट: 24 दिनों तक बिना किसी रुकावट के हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा।
• अनलिमिटेड कॉलिंग: देशभर में किसी भी नेटवर्क पर मुफ़्त बात करने की सुविधा।
• SMS सुविधा: दैनिक मुफ़्त एसएमएस का लाभ।
जानें किन उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
बीएसएनएल अधिकारियों के अनुसार, यह ऑफर विशेष रूप से नए ग्राहकों और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए तैयार किया गया है। यानी यदि आप नया बीएसएनएल कनेक्शन लेते हैं या किसी अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी से अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट कराते हैं, तो आप इस फ्रीडम 2.0 ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।