IPL 2025: आज खेले जाएंगे दो मेचों के मुकाबले, देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आईपीएल का मेला शुरू हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ है। इस टी20 लीग में 13 जगहों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच आयोजित किए जाएंगे। वहीं क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी हैदराबाद में 20 और 21 मई को की जाएगी। कोलकाता में क्वालीफायर 2 (23 मई को) और 25 मई को खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।

आज इनके बीच होगी भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। आज 13 अप्रैल, रविवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 3:30 बजे से जयपुर में मुकाबला खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला शाम को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। जो 7:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा।

इतने बजे से शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे। टॉस का समय शाम 7 बजे होगा। वहीं, डबल हेडर पर होने वाले मैचों में दिन के मुकाबलों का समय दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और टॉस का समय दोपहर 3 बजे होगा।

कल कौन जीता

आईपीएल में कल डबल हेडर के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। जिसमे सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद की जीत के स्टार साबित हुए अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 55 गेंदों में ही 141 रन रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेली। वहीं पंजाब की सीजन में ये दूसरी हार है। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 245 रन बनाए, इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के शतक की बदौलत 9 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। हैदराबाद ने 18.3 ओवर में दो विकेट पर 247 रन बनाए। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट चेज किया।