टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भारत के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी हुए शामिल

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने यानी 17 अक़्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। जिसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात- ओमान में होगा। यह टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच होगा। जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया गया है। जिसमें सबसे सरप्राइज की बात यह है कि टीम इंडिया में भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं। जिन्हें टीम इंडिया में मेंटर के तौर पर शामिल किया गया है।

टीम इंडिया में धोनी हुए शामिल-

जिसकी जानकारी बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी और इस बात की पुष्टि की। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने कहा, ‘भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के मेंटर होंगे।’ टी20 वल्र्ड कप में इस बार महेंद्र सिंह धोनी मेंटर के तौर पर टीम के साथ होंगे। इसी के साथ टीम में बिहार के ईशान किशन भी शामिल किए गए है। उन्हें टीम में अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है।