आज के समय में स्मार्ट फोन का काफी अधिक इस्तेमाल बढ़ने लगा है। इसके साथ ही इंटरनेट, सोशल मीडिया, गूगल का भी काफी महत्व और इस्तेमाल बढ़ा है। इसके साथ ही अब गूगल फोन यूजर्स के लिए नया फीचर लाया है।
गूगल का नया फीचर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Google ने लोगों के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर रोल आउट करना शुरू किया है। यह फीचर एंड्रॉयड फोन को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए होगा। इस नए फीचर को गूगल प्ले सर्विस के लेटेस्ट वर्जन 25.14 में दिया गया है। इस फीचर से किसी व्यक्ति का फोन तीन दिनों तक लॉक रहेगा तो फोन खुद-ब-खुद रीस्टार्ट हो जाएगा। एक बार फोन अगर रीस्टार्ट हुआ तो फोन रीस्टार्ट होने के बाद अनलॉक करने के लिए पासवर्ड/पैटर्न/पिन डालने की जरूरत होगी।
सिक्योरिटी को बढ़ाने में मददगार
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर का खास उद्देश्य डेटा सिक्योरिटी को बढ़ाना और अन-ऑथोराइज्ड एक्सेस को रोकना है। अगर आपका फोन किसी के हाथ लग भी जाए तो भी कोई व्यक्ति आपके डेटा को एक्सेस न कर पाएगा। गूगल का ये फीचर iOS 18.1 अपडेट में मिलने वाले इन-एक्टिविटी रीबूट फीचर की तरह है।गूगल का ये नया फीचर उन लोगों के काम नहीं आएगा जो लोग हर रोज अपने फोन को लॉक और अनलॉक करते हैं।