अल्मोड़ा: सत्यापन अभियान: बिना सत्यापन फड़ फेरी लगा रहे 50 लोगों का कटा चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है।

लोगों को किया जागरूक

इसी क्रम में दिनांक 17.04.2025 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन सत्यापन अभियान चलाया। जिसमे बिना सत्यापन स्याल्दे विखौती मेले में फड़ फेरी लगा रहे 50 बाहरी व्यक्तियों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।