आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 04 अक्टूबर 2026 है। आज रविवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपके लिए उम्मीदों और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पद मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता के लिए एकाग्र होकर मेहनत करनी होगी। छोटी-छोटी योजनाएं आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकती हैं। व्यापार में प्रगति के अच्छे संकेत हैं धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज खुद को साबित करने का जोश आपके भीतर साफ दिखाई देगा। आपकी मेहनत और मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेगी, जिससे सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। प्रशासनिक या राजनीतिक मामले में थोड़ी सावधानी रखना जरूरी होगा। लंबी यात्रा नए अनुभव लेकर आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर सामने आएंगे।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। कारोबार में जल्दबाजी या बड़ा जोखिम लेने से बचें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। काम में स्पष्टता रखेंगे तो कई उलझनें आसानी से दूर हो जाएंगी। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी अड़चन किसी करीबी की मदद से दूर होने के संकेत हैं। आज आपकी नेतृत्व क्षमता खुलकर सामने आएगी। टीम के साथ मिलकर किए गए काम में सफलता मिलने के साथ सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी। बच्चों की खुशी के लिए कोई उपहार या खास योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा और धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रह सकता है। मनपसंद काम मिलने से कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी और मेहनत का अच्छा परिणाम भी सामने आएगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है। अपने काम को लेकर स्पष्ट रहें और दूसरों की बातों में आकर अपने लक्ष्य से न भटकें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको सफलता के साथ मन का संतोष भी मिलेगा। परिवार और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। पुराने लेन-देन निपटाने का अवसर मिल सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में समझदारी से योजना बनाएं। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू होने से उत्साह बढ़ेगा। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। करियर के लिहाज से आज का दिन नई उम्मीद लेकर आ सकता है। अटका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक राहत महसूस होगी। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से आत्मविश्वास और खुशी दोनों बढ़ेंगे। अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभदायक रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज मेहनत का परिणाम मिलने से मन में संतोष रहेगा। आज का माहौल आपके लिए सकारात्मक और खुशियों से भरा रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की आपकी खूबी लोगों को प्रभावित करेगी। हालांकि किसी की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय अपने विवेक से फैसला लेना बेहतर होगा। कोई करीबी सहयोगी मुश्किल समय में आपका साथ दे सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज तरक्की के साथ नई उपलब्धियों के रास्ते खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपकी प्रतिष्ठा और पद दोनों मजबूत हो सकते हैं तथा आय बढ़ने के संकेत भी हैं। किसी मित्र की अनजानी गलती आपके काम में थोड़ी रुकावट डाल सकती है, इसलिए सतर्क रहें। नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, लेकिन परिवार और भाई-बहनों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास दोनों मजबूत रहेंगे। नई योजनाओं और सृजनात्मक कामों में मन लगेगा और आप अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से सामने ला पाएंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करके मन को गहरा संतोष मिलेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। आसपास के लोगों को समझकर आगे बढ़ें, क्योंकि हर व्यक्ति आपकी सफलता से खुश हो, यह जरूरी नहीं है। किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मन को खुशी दे सकती है। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके सम्मान और उपलब्धियों में वृद्धि के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए अवसर सामने आ सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग कठिन कामों को भी आसान बना देगा। हालांकि बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी-सी बात गलतफहमी का कारण बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।