अल्मोड़ा दुखद: उलोवा ने वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा के भतीजे निपेन्द्र थापा के निधन पर जताया शोक, बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक  वाहिनी की एक बैठक हुई। जिसमे वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा के भतीजे निपेन्द्र थापा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

विश्वनाथ घाट में हुई अन्त्येष्टि

वहीं निपेन्द्र थापा की बीते कल शुक्रवार को विश्वनाथ घाट में अन्त्येष्टि की गई। उनकी चिता को उनकी एकमात्र पुत्री ज्योति थापा व प्रीति थापा चन्दोला  ने सामुहिक रूप से मुखाग्नि देकर पुत्रियों के लिये आदर्श प्रस्तुत किया। उलोवा द्वारा आयोजित इस शोक सभा की अध्यक्षता पूरन चन्द्र तिवारी ने की।

जताया शोक


इस शोक सभा मे रेवती बिष्ट, एड.जगत रौतेला , बिशन दत्त जोशी ,अजयमित्र ,दयाकृष्ण काण्ड़पाल ,हारिश  मुहम्मद, अजय मेहता आदि मौजूद रहे। अन्त में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के लिये शोक व्यक्त किया गया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।