उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम ने बदली करवट, आज इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड मौसम पर फिर अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ तीव्र बौछारें भी पड़ीं। मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के चलते उमस ने बेहाल किया। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून-नैनीताल समेत पांच जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि व झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बौछारें व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।