उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के समूह पर हुए आतंकवादी हमले से पूरे देश में आक्रोश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बीते मंगलवार को पर्यटकों के समूहों पर हमला कर दिया। इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है। दुनिया भर में लोगों ने इस घटना पर आक्रोश जताया है। वहीं उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट जारी है।

पुलिस ने बढ़ाई गश्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रमुख पर्यटक स्थलों और चारधाम यात्रा मार्गों पर ड्रोन से नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटक स्थलों व चारधाम यात्रा मार्गों पर ड्रोन से नजर रखते हुए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा संवेदनशील व महत्वपूर्ण संस्थान व स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदेश में सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। वहीं जिलों के बॉर्डर चेक पोस्ट पर पुलिस बल बढ़ाने के साथ ही सघन चेकिंग की जा रही है। आबादी क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। देहरादून में भी पुलिस अधिकारी सड़कों पर तैनात हैं। मसूरी में भी पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ा दी है। चैकिंग अभियान लगातार जारी है।