देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बीते मंगलवार को पर्यटकों के समूहों पर हमला कर दिया। जिससे पूरे देश में आक्रोश बना हुआ है।
दुनिया भर में आक्रोश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने न केवल भारत को दहला दिया है। बल्कि इस घटना ने पूरी दुनिया में आक्रोश बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई। जिसमे इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री व अन्य लोग शामिल हुए।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पांच कड़े फैसले
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि इस बैठक के बाद पाकिस्तान सिंधु जल समझौता तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। भारत ने कहा है कि ये तब तक स्थगित रहेगा जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता। बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ पांच कड़े फैसले लिए गए हैं।
📌📌📌भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित ऑटारी चेक पोस्ट बंद कर दिया गया है। जिससे दोनों देशों के बीच सीमित आवाजाही भी रुक जाएगी।
📌📌📌पाकिस्तान में मौजूद भारत का दूतावास अब बंद किया जाएगा।
📌📌📌इंडस वॉटर ट्रीटी को भी रोक दिया है। इसका असर पाकिस्तान को काफी बड़े स्तर पर होगा।
📌📌📌 भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनायिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।
📌📌📌अब पाकिस्तानियों को भारत का वीजा नहीं मिलेगा।