उत्तराखंड: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश सरकार ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रखने का दावा किया है।
कहीं यह बात
जिस ऊमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार चाहे किसी भी स्तर पर क्यों न हो, उसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार ने सतर्कता विभाग (विजिलेंस) को स्वतंत्र, निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की पूरी छूट दी है, ताकि प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित की जा सके।
बड़े अधिकारियों पर भी शिकंजा
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई केवल निचले स्तर के कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए हैं। किसी को भी पद, प्रतिष्ठा या प्रभाव के आधार पर संरक्षण नहीं मिलेगा। रिश्वतखोरी, आय से अधिक संपत्ति और सरकारी कार्यों में अनियमितताओं के मामलों में विजिलेंस ने जांच, ट्रैप और गिरफ्तारी की कार्रवाई की है, वहीं कई प्रकरणों में विभागीय कार्रवाई व निलंबन भी किया गया है।
1064 ऐप के माध्यम से सीधे शिकायत की सुविधा
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के अभियान में सतर्कता विभाग का ‘1064 ऐप’ आम नागरिकों के लिए शिकायत दर्ज कराने का माध्यम बनाया गया है। इसके माध्यम से रिश्वत मांगने या भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें सीधे दर्ज कराई जा सकती हैं।