उत्तराखंड: उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेंगे इस स्कीम में 51 हजार रूपए, राज्य सरकार ने बंद की सब्सिडी, जरूर देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी जानकारी है।

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन उपभोक्ताओं को अब राज्य सरकार की 51 हजार की सब्सिडी नहीं मिलेगी। 31 मार्च के बाद किए जाने वाले आवेदनों को अब राज्य स्तर की ये सब्सिडी नहीं मिलेगी। अब यदि कोई बिजली उपभोक्ता अपने घर की छत पर तीन किलोवाट का सोलर प्लांट लगाता है, तो उसे 129200 रुपए अपनी जेब से खर्च करने होंगे, जबकि पहले ये खर्च सिर्फ 78200 रुपए ही आ रहा था। साथ ही शासन की ओर से साफ किया गया है कि पिछले वित्तीय वर्ष में जिन लोगों ने आवेदन किया है, वे सब्सिडी का लाभ प्राप्त करते रहेंगे।

इतनी मिलती है सब्सिडी

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब उपभोक्ताओं को सिर्फ केंद्र सरकार की 85800 रुपए की सब्सिडी पर ही निर्भर रहना होगा। एक किलोवाट सोलर प्लांट के लिए केंद्र 33 हजार, राज्य 34 हजार सब्सिडी देता है। दो किलोवाट के लिए केंद्र 66 हजार और राज्य 34 हजार सब्सिडी जारी करता है। तीन किलोवाट और इससे अधिक के सोलर प्लांट के लिए केंद्र 85800 रुपए सब्सिडी देता है।‌