आज 29 अप्रैल 2025 है। आज अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस है। यह दिन हर साल इस तिथि को मनाया जाता है। जिससे नृत्य के महत्व और प्रभाव को बढ़ावा दिया जा सके। यह दिन नृत्य के महत्व और महत्व का जश्न मनाने और नृत्य में भागीदारी और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
जानें कब हुई शुरूआत
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाने की शुरुआत 1982 में अंतरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) की अंतरराष्ट्रीय नृत्य समिति की ओर से की गई थी, ITI एक नॉन गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशन हैं, जो संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को का हिस्सा है। यह दिन आधुनिक बैले के जनक जीन-जॉर्जेस नोवरे (1727-1810) के जन्म की याद में भी मनाया जाता है।29 अप्रैल 1727 को ही जॉर्जेस नोवरे का जन्म हुआ था। जीन जॉर्जेस नोवेरे मशहूर बैले डांसर थे। जिन्हें ‘फादर ऑफ बैले’ के नाम से भी जाना जाता है। साल 1982 में आईटीआई की नृत्य समिति ने जॉर्जेस नोवरे के जन्मदिन 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। जिसके बाद से हर साल 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाया जाने लगा।
यह खास उद्देश्य
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस का उद्देश्य केवल दुनिया के सभी डांसर्स का प्रोत्साहन बढ़ाना है। साथ ही लोगों को डांस से होने वाले फायदों के बारे में भी बताना है। नृत्य कला के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद को बढ़ावा मिलता है, जिससे समृद्धि और एकता का वातावरण बनता है।