आज 30 अप्रैल 2025 है। आज अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया के दिन दान, स्नान व सोने की खरीदारी करना लाभकारी माना जाता है। साथ ही अक्षय तृतीया का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस दिन किसी नए काम की शुरूआत करना शुभ फलदायी होता है।
यह रहेगा शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल अक्षय तृतीया की तिथि 29 अप्रैल को शाम 5:31 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 30 अप्रैल दोपहर 2:12 मिनट पर हो जाएगा। यानी अक्षय तृतीया इस साल 30 अप्रैल, बुधवार के दिन पड़ रही है।
📌📌अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:31 मिनट से शुरू होकर सुबह 11:55 मिनट तक रहने वाला है।
बन रहा यह दुर्लभ संयोग
अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी के आभूषण, पीतल-कांसे के बर्तन, नया वाहन, भूमि खरीदना इस दिन शुभ माना गया है। ज्योतिषी के मुताबिक इस वर्ष अक्षय तृतीया पर एक दुर्लभ राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो लगभग 100 वर्षों बाद बन रहा है। अक्षय तृतीया को गजकेसरी राजयोग,राजयोग, रवि योग, चतुग्रही योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि एवं शोभन योग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहे हैं। यह दुर्लभ संयोग आकस्मिक धन लाभ और तरक्की के योग बना रहे हैं। अक्षय तृतीय पर मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है।