अल्मोड़ा: कल जनपद भ्रमण पर आ रहीं हैं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखण्ड सरकार रेखा आर्या अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर आ रहीं हैं।

जनपद भ्रमण का कार्यक्रम

इस संबंध में प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्री कल दिनांक 02 मई, 2025 को सुबह 09ः30 बजे जौलीग्राण्ट एयरपार्ट, देहरादून से प्रस्थान कर 10ः25 बजे टाक्टिक हेलीपैड, अल्मोड़ा पहुंचेंगी। 10ः35 बजे टाक्टिक हेलीपैड, अल्मोड़ा से प्रस्थान कर 11ः20 बजे पणकोट, अल्मोड़ा पहुंचकर विरेन्द्र चिलवाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष के पोते के नामकरण संस्कार में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद 12ः00 बजे पणकोट, अल्मोड़ा से प्रस्थान कर 12ः40 बजे सोमेश्वर, अल्मोड़ा पहुंचकर भुवन जोशी विधायक प्रतिनिधि के सुपुत्र के जनेऊ संस्कार में प्रतिभाग करेंगी। 01ः40 बजे सोमेश्वर, अल्मोड़ा से प्रस्थान करेंगी व रात्री विश्राम सर्किट हाउस, काठगोदाम, हल्द्वानी में करेंगी।