नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।
पुलिस का सत्यापन अभियान
इसी क्रम में पुलिस टीम, IRB एवं CAPF बल की संयुक्त कार्यवाही में पानी की टंकी, रहमत का बगीचा, जवाहर नगर रोड, शनि बाजार रोड, लाइन नंबर 18 से इंदिरा नगर ठोकर तक व्यापक चेकिंग की गई। जिसमे 287 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा 73 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर कार्रवाई की गई। जिसमें 13 मकान मालिकों पर 10-10 हजार के कोर्ट चालान कुल- 1,30,000 रुपये लिए। 60 लोगों पर 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही कर 24,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
सत्यापन अभियान के दौरान सामने आए दो मामले
📌📌📌बिजली कनेक्शन का दुरुपयोग सत्यापन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि रियाजुल हसन पुत्र मोहम्मद हसन निवासी 30 फुटा रोड, मलिक का बगीचा द्वारा अपने घर से तीन अलग-अलग आवासों में अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन प्रदान किए जा रहे थे, जबकि इनका विद्युत कनेक्शन पूर्व में अनियमितताओं के कारण काटा गया था। इसी प्रकार परवेज पुत्र महबूब आलम निवासी 30 फुटा रोड, मलिक का बगीचा द्वारा अपने घरेलू विद्युत कनेक्शन से स्टार फर्नीचर नामक दुकान को बिजली दी जा रही थी। विद्युत विभाग के जेई को मौके पर बुलाकर दोनों व्यक्तियों के विद्युत संयोजन काटे गए तथा विभाग द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
📌📌📌दूसरे मामले में बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदार
सत्यापन के दौरान एक मकान में बाहर से ताला लगा पाया गया। जांच करने पर मकान के भीतर जाहिद अली पुत्र जाकिर अली निवासी टांडा बादली, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश एवं उसका पुत्र मोहम्मद अली जो मकान मालिक इकबाल पुत्र अकील निवासी इंदिरा नगर के किरायेदार थे, बिना सत्यापन के रह रहे थे। दोनों ई-रिक्शा चालक संदीप देवस्थान में कार्यरत पाए गए और पूछताछ हेतु थाने लाया गया। दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही मकान मालिक के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम में कार्रवाई की गई।