आज का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए भविष्यफल

आज 05 मई 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। लाभ मिलेगा। करियर में लाभ मिलेगा। प्रमोशन या बोनस की संभावनाएं बनेंगी। बिज़नस करने वालों के लिए किसी बड़ी डील या निवेश को फाइनल करने का सुनहरा अवसर है। नयी योजनाएं सफल होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। आर्थिक लाभ होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन पेशेवर सफलता और प्रगति से भरा हो सकता है। दिन के अंत में थोड़ी मानसिक थकावट हो सकती है लेकिन सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। सुखद समाचार मिलेगा।

मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं में इजाफा करेंगे। इससे आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। कारोबार में लंबे समय से कुछ धन फंसा था तो आज उसके वापस मिलने के आसार हैं। नौकरी में परिवर्तन करने के प्रयास कर रहे जातकों को कल खुशखबरी मिल सकती है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लाभ होगा और आपकी तरक्की होगी। आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में आर्थिक मामलों में आप अपने विवेक का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़े भाइयों या भाई समान किसी का सहयोग मिल सकता है। आपकी कोई लंबित इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक रूप से कल आपकी प्रतिष्ठा में इजाफा होने का योग बन रहा है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से लेकर कारोबार तक आप फायदे में रहने वाले हैं। आज कंसल्टेंसी, ट्रैवल एजेंसी, बुटीक, फैशन आदि से जुड़े जातकों को अधिक लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घूमने का प्लान बनेगा। रोजगार मे तरक्की के योग हैं। विवाह की बात बन सकती है।

कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। सहयोगियों से मेल-जोल बनाना आपके प्रॉजेक्ट्स को गति देगा। आर्थिक रूप से सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है। वादों और उधार के मामलों से सतर्क रहें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे पदोन्नति के संकेत हैं। ऑफिस में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा। फ्रीलांसर्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्‍स को भी नए क्लाइंट्स मिल सकते हैं।

तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ध्यान से निर्णय लें, किसी से झगड़ा करने से बचें। पुराने प्रयासों का लाभ मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार की स्थिति है, विशेष रूप से किसी बड़े निवेश या संपत्ति के सौदे में लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी। आपके लिए धन लाभ के योग हैं और आपको आर्थिक लाभ होगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में शानदार लाभ होगा। कार्यस्थल पर प्रशंसा प्राप्त होगी और आप अपनी योजनाओं को लागू करने में सफल रहेंगे। नई नौकरी की तलाश में लगे लोगों को लाभ मिलेगा। कारोबार में धन संबंधी मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई नया ऑफर मिल सकता है या प्रमोशन की बात बन सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। करियर में लाभ होगा। करियर में स्थिरता तो रहेगी, लेकिन अपेक्षित उन्नति अभी प्रतीक्षित है। करियर से जुड़ी यात्रा की योजना बनेगी, जो भविष्य के लिए लाभकारी होगी। आपको कहीं से बड़ी मात्रा में धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिलेगा।

मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। व्यापारियों को कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके धन में वृद्धि के योग हैं और परिवार में आर्थिक संपन्‍नता बनी रहेगी। कहीं से अचानक लाभ हो सकता है, तो कहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष रूप से यात्रा या वाहन पर खर्च संभव है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभकारी रहेगा। प्रमोशन या सैलेरी इंक्रीमेंट की संभावनाएं बन रही हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलें, कोई पुराना लेन-देन सिरदर्द बन सकता है। व्यापारियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक धोखाधड़ी से सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। विशेष रूप से ट्रांसफर, नई नौकरी या टीम चेंज जैसी स्थिति बन सकती है। व्यापारियों को सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।