मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में कहीं आंशिक बादलों के बीच धूप खिल रही है तो कहीं तेज हवा के साथ बौछारें भी पड़ी रही हैं। हालांकि, ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में उमस परेशान कर सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बौछारों के आसार हैं। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और बौछार पड़ने के आसार हैं। देहरादून समेत तमाम मैदानी क्षेत्रों मेूं आंशिक बादल छाने से लेकर तेज धूप खिली रह सकती है। जिससे तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।