नैनीताल: अलर्ट मोड में पुलिस बल, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में छापेमारी कर‌ सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क नजर

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही चप्पे चप्पे पर पुलिस अलर्ट मोड पर है।

पुलिस बल अलर्ट

सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की कार्यवाही जारी है। साथ ही नैनीताल पुलिस भीड़-भाड़ वाले इलाकों में छापेमारी कर सुरक्षा व्यवस्था देख कर रही है। जगह जगह पुलिस बल तैनात है।