भारत-पाक तनाव के बीच नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता भी स्थगित, ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दी यह जानकारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते आईपीएल के मैच भी स्थगित कर दिए गए हैं।

की यह घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब बेंगलुरु में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता भी स्थगित कर दी गई है। 24 मई को बेंगलुरु में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई है। इस संबंध में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने ‘एक्स’ पर एनसी क्लासिक टीम की ओर से एक बयान पोस्ट करके प्रतियोगिता स्थगित होने की घोषणा की। साथ ही आयोजकों ने कहा कि ”इस समय हमारी संवेदनाएं केवल हमारे सशस्त्र बलों के साथ है जो हमारे देश के लिए सबसे आगे खड़े हैं।” उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का संशोधित कार्यक्रम आने वाले समय में साझा किया जाएगा। बयान में कहा गया है।