अल्मोड़ा: एसएसजे विवि की ओर से इन बैक परीक्षा के आवेदन की तिथि आगे बढ़ी, देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

छात्र छात्राएं अंतिम तिथि से पहले भरें परीक्षा फॉर्म

मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि की ओर से स्नातक नॉन समर्थ छठे सेमेस्टर मुख्य व द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की बैक परीक्षा आवेदन की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। इसके लिए छात्र छात्राएं अब 17 मई तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।