April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

5 अक़्टूबर विश्व शिक्षक दिवस, जाने इस साल की थीम और इसका इतिहास

आज 5 अक़्टूबर है। आज दुनिया भर में विश्व शिक्षक मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।

जाने इसका महत्व-

भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। जिस तरह भारत में ‘शिक्षक दिवस’ शिक्षकों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है उसी तरह ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ सारी दुनिया में शिक्षकों की भूमिका और उसकी जिम्मेदारियों को समझाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य शिक्षकों के महत्व और उनके योगदान को सम्मान दिलाना है। यह दिन पूरी तरह दुनिया भर के सभी शिक्षकों को समर्पित होता है। इस दिन कार्यरत शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

मनाया जाता है यह दिवस-

शिक्षक दिवस चीन से लेकर, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अल्बानिया, इंडोनेशिया, ईरान, मलयेशिया, ब्राजील और पाकिस्तान देशों में मनाया जाता है। चीन में 10 सितंबर तो ब्राजील में 15 अक्टूबर, अमेरिका में छह मई, ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर के अंतिम शुक्रवार, और पाकिस्तान में पांच अक्टूबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, ओमान, सीरिया और लीबिया देशों में तो 28 फरवरी को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

इस साल विश्व शिक्षक दिवस 2021 की थीम –

शिक्षकः बढ़ते संकट के बीच भविष्य की नई कल्पना। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस यूनिसेफ, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा के साथ साझेदारी में मनाया जाता है। सतत विकास लक्ष्य-4 के तहत एजुकेशन 2030 एजेंडा  के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षकों के योगदान को सर्वोच्च मान्यता देने की बात कही गई है।