अल्मोड़ा: अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों पर सतर्क दृष्टि रखें ग्रामीण, पुलिस को दें सूचना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 11/05/2025 को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत द्वारा क्षेत्र के ग्राम से गांव के बारें में जानकारी ली गयी।

दी यह जानकारी

साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां पायी जाने पर उसकी सूचना तत्काल थाने में देने हेतु निर्देशित किया गया। सभी को सतर्क करते हुए गांव में रंजिश, आपसी विवाद, लड़ाई-झगड़े आदि व वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गाँव में किसी भी प्रकार की कोई सूचना होने पर सूचना तत्काल थाने के सूचित करने हेतु बताया गया। इसके अलावा किरायदार सत्यापन,साइबर अपराध, ड्रग्स आदि के बारे में जानकारी दी गई है।